सरायपाली : धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी की बाइक कार्यालय के सामने से चोरी
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली निवासी लव कुमार भट्ट ने 8 जून को मोटर सायकल चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, धान भंडारण केंद्र छिबर्रा के केंद्र प्रभारी लव कुमार भट्ट की पल्सर मोटर सायकल क्र. CG06 GV 9887 धान संग्रहण केंद्र सरायपाली (छिबर्रा फड़) में कार्यालय के सामने खड़ी थी.
31मई से 1 जून की रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच किसी ने चोरी कर ली. भारतीय खाद्य निगम से लगे छिबर्रा धान फड़ में रात्रिकालीन चौकीदार नीलाद्री बगर्ती, आनंद पटेल एवं विनेश नंद चौकीदारी कर रहे थे. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें