महासमुंद : मेरा काम पहले करो कहकर दूकान सहायक से मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : मेरा काम पहले करो कहकर दूकान सहायक से मारपीट

महासमुंद के गुरू सेवा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के दूकान में सहायक का काम करने वाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 12 पिटियाझर निवासी संतोष चेलक गुरू सेवा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति थामस गली महासमुंद, दुकान में सहायक का काम करता है. 8 जून को सुबह दुकान में काम पर गया था. राशन कार्ड के सदस्यो की गणना कर रहे थे. 

उसी दौरान करीब 08:30 बजे जेम्स नंद पिता सुशील नंद निवासी महासमुंद आया और मेरा काम पहले करो बोला, संतोष काम कर ही रहा था तभी जेम्स नंद मां बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दिया व कॉलर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. जेम्स के हाथ में कुछ नुकीला चीज रखा था जिससे उसने मारकर चोट पहुंचाई है.

संतोष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जेम्स नंद के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें