RAIPUR : ATM समेत कई दुकानें जलकर खाक...कॉम्प्लेक्स में लगी ... - CG Sandesh

RAIPUR : ATM समेत कई दुकानें जलकर खाक...कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आकर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम समेत 5-6 दुकानें जल गई है। कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है। कॉम्प्लेक्स के पहले माले में कुछ लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी है। यहां एटीएम के अलावा बगल में पीएनबी का पूरा बैंक भी है। साथ ही ई-व्हीकल्स का आउटलेट भी बताया जा रहा है। इसके अलावा कई और ऑफिस इसी कॉम्प्लेक्स में संचालित होते हैं, जिनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें