सरायपाली : चोरी के सामान के साथ 8 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : चोरी के सामान के साथ 8 गिरफ्तार

8 जून को सरायपाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति कुटेला चौक के पास मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है. सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान कुटेला चौक के पास पहुंची, जहाँ एक व्यक्ति मिला जो एक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था. जिसे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल नंद पिता विपिन नंद उम्र 22 वर्ष निवासी अर्जुंदा का होना जिसके पास रखे मोटर साइकिल के बारे में पुछताछ करने पर चोरी का होना बताया एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों का नाम बताया जिनके घर जाकर दबीश देकर सभी को पकड़ा गया.

जिसमें जग बंधु विशाल पिता शंकरलाल विशाल उम्र 21 वर्ष निवासी खैरमाल, भीमसेन सिदार पिता लखेराम सिदार उम्र 22 वर्ष निवासी खैरमाल, आदित्य तांडी पिता नरेंद्र तांडी उम्र 19 वर्ष निवासी ख़ैरमाल, शिवा तांडी पिता वीरेंद्र तांडी उम्र 21 वर्ष निवासी खैरमाल, शशिभूषण बारिक पिता गणपति बारीक उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ेपंधी, भोजराज हीरा पिता बसंत हीरा उम्र 21 वर्ष निवासी खैरमाल तथा भूपेश नंद पिता राजेंद्र नंद उम्र 19 वर्ष निवासी अर्जुंदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताये.

सभी आरोपियों से बारी बारी से कड़ाई से पुछताछ करने पर साथ में मिलकर मोटर साइकिल, त्रिपाल, व बैटरी को चोरी करना कुबूल किया जिससे उक्त मशरुका को सभी आरोपियों के कब्जे से 01 नग मोटर साइकिल, 05 नग त्रिपाल,04 नग बैटरी को समक्ष गवाहन जप्त कर उक्त मशरुका को कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 08 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई डामन लाल नागवंशी आरक्षक प्रकाश साहु त्रिनाथ ग्वाल, राजेश बारिक समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें