सरायपाली : बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठी महिला गिरी, इल... - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठी महिला गिरी, इलाज के दौरान तोडा दम

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव से अंतरला रोड़ में बाइक चालक की लापरवाही से पीछे बैठी महिला गिर गयी. उसे सिर में गंभीर चोटे आई थी. महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 13 जनवरी को घनश्याम निराला मोटरसायकल क्र. CG06 GP 6490 में डालमो निराला को पीछे बैठाकर ग्राम तोषगांव से राजाडीह जा रहा था. 

तोषगांव से अंतरला रोड़ में पानी टंकी के पहले ग्राम अंतरला के पास घनश्याम निराला द्वारा अपने मोटरसायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से पीछे बैठी डालमो निराला मोटरसायकल से गिर गयी. डालमो के सिर में गंभीर चोट लगी, उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मार्ग जांच के बाद पुलिस ने घनश्याम निराला के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें