महासमुंद : 23 सुरक्षा गार्ड को दिया गया आत्महत्या रोकथाम पर ... - CG Sandesh

महासमुंद : 23 सुरक्षा गार्ड को दिया गया आत्महत्या रोकथाम पर गेट कीपर प्रशिक्षण

9 जून को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कलेक्टर महासमुंद प्रभात मलीक, सीएमएचओ डॉ. पी. कुदेशिया जिला महासमुन्द, डॉ बी माहेश्वरी सयुंक्त संचालक व अस्पताल अधीक्षक, रोहित वर्मा डीपीएम एनएचएम और डॉ सीपी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से मेडिकल कालेज महासमुन्द में सुरक्षा गांड को आत्महत्या रोकथाम पर गेट कीपर प्रशिक्षण दिया गया. 

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है की अस्पताल में ऐसे व्यक्ति जो मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त है जो आत्मा हत्या करने का प्रयास करते है या कदम उठाते है या उनका व्यवहार को समझने की प्रयास करना है. मानसिक तनाव में रहते है ओ ज्यादा तह डिप्रेशन के शिकार होते है, वही आत्महत्या करने का प्रयास करते है. 

उनका व्यवहार सामान्य से अलग होता है, ज्यादा तह साइलेंट रहता है, किसी से अपनी परेशानी दुसरो को नही बताते है, वार्ता लाप नही करते है, डर,भय, घबराहट, बेचयनी, कानो में आवाज सुनाई देना, अपना ख्याल नही रखपाना, अपना काम समय पर नही कर पाना आदि पहचान चिन्ह हो सकता है.

कोई भी व्यक्ति घर के आस पास मिले तो सम्पर्क कर मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक में लाये इसका दिन शुक्र वार और शनिवार समय 2 बजे के बाद कमरा नंबर 6 में प्रशिश्चित चिकित्सा अधिकारी और मनोरोग परामर्श दाता, मनो वैज्ञानिक की टीम मिलेंगे. स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूंटे, खेमू बघेल सुपर वाइजर, लावेश चौधरी, व स्टॉफ ने भाग लिया, 23 सुरक्षा गार्ड को आत्महत्या रोक थाम पर गेट कीपर प्रशिक्षण दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें