पिथौरा : JCB से खेत में काम करवा रहे बाप-बेटे की पिटाई, 3 के... - CG Sandesh

पिथौरा : JCB से खेत में काम करवा रहे बाप-बेटे की पिटाई, 3 के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड में जेसीबी से खेत को सुधारवा रहे किसान और उसके बेटे के साथ 3 लोगों ने मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जून को शाम करीब 5 बजे ग्राम अरण्ड निवासी हेमराज और उसका बेटा नागेश्वर पटेल अपने खेत में JCB बुलाकर खेत को सुधार करने का काम कर रहे थे,

उसी समय उन्हीं के गांव के राजेंद्र पटेल, सुशील पटेल एवं युवराज पटेल तीनों एक राय होकर तुम लोग हमारे खेत के मेड में क्यों मिट्टी डलवा रहे हो कहकर JCB और ट्रेक्टर में जो काम चल रहा था उसे बंद करवा दिये. उसके बाद हेमराज और उसके बेटे नागेश्वर पटेल को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ, मुक्का एवं डण्डे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पटेल, सुशील पटेल तथा युवराज पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें