बसना : घर के सामने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आ... - CG Sandesh

बसना : घर के सामने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ग्राम अरेकेल में अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है. 8 जून को मुखबीर से सूचना मिला की अरेकेल में मंगलू साव नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.


सूचना के बाद पुलिस ने अरेकेल पहुंचकर रेड कार्यवाही की, जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते मंगलू साव पिता रूपसिंह साव उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 02 अरेकेल को पुलिस ने पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया. आरोपी मंगलू साव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें