महासमुंद : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023... - CG Sandesh

महासमुंद : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 हेतु सचिन भूतड़ा होंगे जिले के प्रेक्षक

महासमुन्द : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन एवं जिले के ग्राम पंचायत लाखा गढ़ ,जनपद पंचायत पिथौरा के सरपंच एवं पंच के 18 पद हेतु आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संयुक्त संचालक (प्रशासन) सचिन भूतड़ा को जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 

प्रेक्षक से उनके मोबाइल नंबर 88783 86050 पर संपर्क किया जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें