CG JOB : 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां...युवाओं के लिए... - CG Sandesh

CG JOB : 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां...युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2023 को दुर्ग में किया जाएगा। अलग-अलग कंपनियों की तरफ से 1200 से ज्यादा पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक प्रकाश ज्वेलर्स दुर्ग, सुख किशन बायोप्लांटेक प्रा.लि., लाईफ इंश्योंरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन व सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 10 जून को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। 1206 पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक विशेष रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें