बागबाहरा : भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते 5 तस्कर गिरफ... - CG Sandesh

बागबाहरा : भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते 5 तस्कर गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते 5 लोगो को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 5 लाख 50 हजार का गांजा जप्त किया गया है. 9 जून को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि NH-353 रोड़ के रास्ते उडिसा से बागबाहरा की ओर एक सिल्वर कलर की कार क्रमांक UP 70 AM 5559 आ रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है.

सुचना के बाद पुलिस मुखबिर के बताये वाहन का इन्तजार करते हुए वाहनों का सघन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान मुखबिर के बताये अनुसार एक सिल्वर कलर का टाटा इण्डिका कार क्रमांक UP 70 AM 5559 आते दिखा जिसे हाथ दिखाकर रोककर पूछताछ किया गया. उक्त वाहन में पांच व्यक्ति युनुश कुरैशी पिता हबीब कुरैशी उम्र 25 साल निवासी देवसर पोस्ट देवसर (मध्यप्रदेश), कमलेश साहू पिता राम फल साहू उम्र 22 साल निवासी धवई पोस्ट बैरदा (मध्यप्रदेश), कमलेश कुमार गुर्जर पिता मनसुख लाल गुर्जर उम्र 28 साल निवासी रेही (मध्यप्रदेश), धर्मराज साहू पिता हरिबंश साहू उम्र 42 साल निवासी धवई, सिंगरौली (मध्यप्रदेश), मुलचंद रावत पिता रामसजीवन रावत उम्र 25 साल निवासी पराई, सिंगरौली (मध्यप्रदेश) सवार थे.

संदेहियों की गाडी की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की के अंदर रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा हुआ मिला जिसे निकाल कर देखने पर उसके अंदर भुरा रंग के टेप में टेपिंग किया हुआ कुल 32 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला.

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरा 22 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा सीलबंद, कीमती 5,50,000 रूपये, एक नग सिल्वर कलर की टाटा इण्डिका कार क्रमांक UP 70 AM 5559कीमती 3,00,000 रूपये, एक नग रेडमी मोबाईल कीमती 5000 रूपये, एक नग ओप्पो मोबाईल कीमती 5000 रूपये, एक नग इन्फिनीक्स कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000 रूपये एवं एक नग Benco कंपनी का कीपेड मोबाईल कीमती 1000 रूपये कुल 04 नग मोबाईल जुमला कीमती 16,000 रूपये, नगदी रकम 810 रूपये कुल जुमला कीमती 8,66,810 रूपये जप्त किया गया.
आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों की सूचना देकर विधिवत 9 जून को शाम करीब 06:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें