महासमुंद : बसना आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कौनकेरा के पास दो मोटरसायकलों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सोमदेव नायक अपने मोटर सायकल पल्सर CG 06 GT 4806 में अपने साथी नितिश जगत के साथ बैठकर महासमुन्द से बसना जा रहा था. उसी दौरान ग्राम गाडाघाट नाला के पहले नसर्री ग्राम कौनकेरा के पास पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG04NS 0714 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सोमदेव की मोटर सायकल पल्सर CG 06 GT 4806 को ठोकर मार दिया.
हादसे में मोटर सायकल चालक नितिश जगत पिता खिरोद जगत उम्र 23 साल निवासी तोषगांव (बसना) झाड में टकरा गया. उसके सिर में गंभीर चोटे आई. उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना 23 मई की है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NS 0714 के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.