कोमाखान : 5 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
8 जून को कोमाखान पुलिस ने 5 लाख के गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सिलवर रंग का स्वीफ्ट कार क्रमांक HR 10 U 0166 में दो ब्यक्ति बैठे है जो अपने कार के पीछे डिक्की में एक सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य से आ रहे है.
सूचना के बाद पुलिस फॉरेस्ट नाका नर्रा पहुंच कर घेराबंदी किये. कुछ देर में देखे कि एक सिलवर रंग का स्वीफ्ट कार क्रमांक HR 10 U 0166 में दो ब्यक्ति आ रहे थे, जिसे संदेह के आधार पर रोका गया. स्वीफ्ट कार चलाने वाला अभिषेक देव ढालीया पिता सुभाषचंद ढालीया उम्र 37 साल निवासी गली नंबर 04 वार्ड नंबर 13 ब्रम्ह कालोनी सोनीपत थाना सिविल लाईन सोनीपत जिला सोनीपत (हरियाणा) बगल सीट में बैठा अनवर पिता मुनीबर उम्र 24 साल निवासी मकान नंबर 944/18 तारा नंगर सोनीपत थाना सिविल लाईन सोनीपत जिला सोनीपत (हरियाणा) से पूछताछ की गयी.
उनकी स्वीफ्ट कार क्रमांक HR 10 U 0166 की तलाशी लेने पर संदेहियों और उसके कब्जे के सिलवर रंग का स्वीफ्ट कार क्रमांक HR 10 U 0166 कार के पीछे डिक्की में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में खाखी रंग के झिल्ली में पैक किया हुआ 20 पैकेट (20 किलो) अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5 लाख रूपये मिला.
आरोपी अभिषेक देव ढालीया, अनवर के कब्जे से 5 लाख के गांजा सहित अन्य सामान जप्त की गयी. आरोपियान का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर समक्ष गवाहन के पंचनामा तैयार कर समय सदर में गिरफ्तार किया गया.