सिंघोडा : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

सिंघोडा : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 9 जून को अवैध शराब पीने पिलाने वाले को गिरफ्तार किया है. पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सिंघोडा चौक मे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम छुईपाली मे एक व्यक्ति अपने परछी मे आने-जाने वाले लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस आरोपी के परछी ग्राम छुईपाली पहुंची, जहां पर शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पुरूषोत्तम पटेल पिता नकुल पटेल उम्र 48 साल निवास छुईपाली को पकड़ा गया. 

उसके कब्जे से चार नग डिस्पोजल गिलास जिसमे शराब की गंध आ रही थी एवं दो नग अंग्रेजी गोवा शराब का पौवा जिसमे एक नग खाली तथा एक मे 50 मिली शराब भरी हुई कीमती 30 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी पुरूषोत्तम पटेल पिता नकुल पटेल उम्र 48 साल निवासी छुईपाली को आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा मौके पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका मे रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें