पटेवा : तीन अलग-अलग मामलों में 50 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गि... - CG Sandesh

पटेवा : तीन अलग-अलग मामलों में 50 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने 9 जून को तीन अलग-अलग मामलों में 50 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पहला मामला ग्राम गोंगल मोंड NH 53 का है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम गोंगल की ओर से अपने मारूति ओमनी क्रमांक CG 04 HB 1343 में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब परिवहन करते आ रहा है. सूचना के बाद पुलिस ग्राम गोंगल मोंड NH-53 के पास नाकेबंदी करते खड़ी थी. शाम करीब 7:10 बजे ग्राम गोंगल की ओर से एक सिलवर कलर की मारूति ओमनी कार क्रमांक CG 04 HB 1343 में खिलेश यादव पिता पीलू राम यादव उम्र 20 वष निवासी बकमा (बागबाहरा) आया. उसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली गयी. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर वाली प्लास्टिक जार में भरा करीब 15 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, 02 नग पीला रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा करीब 05-05 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जुमला महुआ शराब करीब 25 लीटर कीमती 7500 रूपये तथा एक सिल्वर रंग की पुरानी मारूती ओमनी कार क्रमांक CG 04 HB 1343 इंजन नंबर F8BIN4088700 चेचिस नंबर MA3EVB11S01095796 कीमती 70,000 रूपये, जुमला कीमती 77,500 रूपये जप्त किया गया. 

दूसरा मामला ग्राम सरेकेल से ग्राम कुर्रूभांठा मार्ग का है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम कुर्रूभांठा की ओर से अपने मोटर सायकल HF डिलक्स ब्लेक पर्पल्स नंबर CG 06 GB 8816 में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब परिवहन करते आ रहा है. सुचना के बाद पुलिस ग्राम सरेकेल से ग्राम कुर्रूभांठा मार्ग पर पीपल पेंड के पास नाकेबंदी करते खड़ी थी. कुछ समय बाद ग्राम कुर्रूभांठा की ओर से अर्जुन साहू पिता मोहन साहू उम्र 35 वर्ष निवासी कछारडीह (पटेवा) अवैध शराब परिवहन करते आया. उसे रोककर तलाशी ली गयी. उसके कब्जे से एक पांच लीटर क्षमता वाली हरा रंग के प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर हांथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 1500 रूपये, एक पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग रंग के प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर हांथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 1500 रूपये, एक दो लीटर क्षमता वाली हरा रंग के स्प्राईट बाटल में 02 लीटर हांथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये, एक नग मोटर सायकल HF डिलक्स ब्लेक पर्पल्स नंबर CG 06 GB 8816 जिसका इंजन नंबर HA11EJE9J62792, चेचिस नंबर MBLHA11ALE9J55296 लिखा कीमती करीबन 30000 रूपये जुमला कीमती 33600 रूपये जप्त किया गया. 

तीसरे मामले में पुलिस ने 13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सुचना के बाद पुलिस ग्राम सरेकेल से ग्राम कुर्रूभांठा मार्ग पर नाकेबंदी करते खड़ी थी. शाम करीब 07:15 बजे ग्राम कुर्रूभांठा की ओर से एक काला ब्लू कलर का मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CA 6416 में रामकुमार साहू पिता नीलसाय साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कछारडीह आय. वह मोटर सायकल के पीछे सीट मे जूट की बोरी के अंदर एक सफेद रंग की 15 लीटर वाली प्लास्टिक जार में भरा करीब 13 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब परिवहन कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर वाली प्लास्टि जार में भरा करीब 13 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 3900 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली स्पेलेण्डर मोटर सायकल काला ब्लू कलर क्रमांक CG 04 CA 6416 कीमती 25000 रूपये, जुमला कीमती 28900 रूपये जप्त किया.

पुलिस ने तीनों आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से तीनों को गिरफ्तार किया. मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें