महासमुंद : कब्ज़ा की गई शासकीय भूमि को लेकर किसान और उसकी पत्नी की पिटाई
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में दो लोगों में जमीन की बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों ने शासकीय भूमि पर कब्ज़ा किया हुआ है. विवाद बढ़ने पर तीन लोगों ने मिलकर किसान और उसी पत्नी की पिटाई कर दी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम चिंगरौद निवासी किसान भीम निषाद शासकीय भूमि को कब्जा करके घर बनाया है और उसी जमीन से लगे हुए जमीन को होरीलाल साहू ने कब्जा कर बसंत को उपयोग करने के लिए दिया है. 10 जून को सुबह करीब 10 बजे बसंत यादव का बेटा कुंजलाल यादव हमारे तरफ के जमीन को बढा रहा है कहकर भीम निषाद को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ, मुक्के तथा डंडे से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी है. मारपीट करने से भीम के सिर में चोट लगी है.
झगडे की आवाज सुनकर भीम की पत्नी टिकेश्वरी निषाद आई तो उसको भी परनिया यादव, महेन्द्र यादव मिलकर मां बहन की गंदी-गदी गाली गुप्तार कर डंडे एवं हाथ मुक्के से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये है. मारपीट से टिकेश्वरी को चोट लगी है.
घटना के बाद भीम ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुंजलाल यादव, परनिया यादव, महेन्द्र यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.