महासमुंद : शराब के नशे में झगड़ा करने वाले को समझाने पर हसिया से किया हमला
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधा निवासी सनत कुमार साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की उसके गाँव का करन साहू 2 जून को रात करीब 9 बजे रामभरोसा साहू के साथ वाद-विवाद कर रहा था और शराब के नशे में अनाप-शनाप गाली-गलौज कर रहा था. सनत ने उसे मना किया और अपने घर चला गया. रात करीब 9:30 बजे करन साहू ने कॉल करके सनत को मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज की.
अगले दिन सुबह लगभग 9:30 बजे सनत अपने भतीजे भावेश और गोपेश साहू के साथ मिस्त्री काम के लिए जा रहा था तभी गांव के गली में करन साहू आकर पुनः उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा तथा अपने पास रखे हसिये से वार किया, जिसे सनत ने दांए हाथ से रोका तो उसके दांए हाथ की हड्डी में फैक्चर हो गया. सनत के भतीजे द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की. कुछ देर बाद करन साहू वहां से भाग गया.
शिकायत में आगे सनत ने बताया है कि करन साहू हमेशा गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करता है. पूर्व मे भी कई लोगों के साथ शराब पीकर गाली-गलौज एवं मारपीट कर चुका है, जिसका थाने में व गांव में समझाईस दिया जा चुका है. करन साहू ने झूठे आधारों पर सनत के साथ मारपीट कर स्वयं थाना जाकर महासमुंद में सनत तथा उसके भतीजे भावेश व गोपेश साहू के विरूद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
इलाज करने के बाद सनत ने 10 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी करन साहू के खिलाफ 294-IPC, 325-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.