भालू ने खेत में काम करने गए बुजुर्ग पर किया हमला...हालत स्थ... - CG Sandesh

भालू ने खेत में काम करने गए बुजुर्ग पर किया हमला...हालत स्थिर

छत्तीसगढ़ के पांडुका में एक भालू ने 50 साल के बुजुर्ग पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भालू ने हाथ और चेहरे पर हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग निकला। हालांकि हमले में बुजुर्ग को शरीर पर गहरे जख्म हो गए। यह पूरा मामला पांडुका परीछेत्र का है  


जानकारी के मुताबिक तौरंगा निवासी जगत राम ध्रुव आज सुबह रोजगार गारंटी कार्य करने के लिए खेत गए थे तभी उनके ऊपर अचानक भालू ने हमला कर दिया है जिसके बाद उनके हाथ और चेहरे में चोट आए है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में इलाज चल रहा है फिलहाल अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें