सरायपाली : 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिर... - CG Sandesh

सरायपाली : 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 11 जून को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर बालसी की ओर से सरायपाली आ रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान नगरपालिका के सामने पहुंचकर नाकाबंदी किया. कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक बिना नंबर प्लेटिना मोटर साइकिल में एक व्यक्ति आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ की गयी. 

पुलिस ने बाइक सवार आरोपी अभिमन्यु वर्गे पिता सुंदरसाय वर्गे उम्र 40 वर्ष निवासी डोंगीझरन (बलौदा) को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा. उसके कब्जाजे से 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवम परिवहन में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नंबर को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 152/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जयंत बारिक आरक्षक, हितेश साहु, सैनिक संजय बारिक, संजीव यादव कमल, व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें