बसना : भाजपा की 'विशेष जनसंपर्क महा अभियान' के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
कुदारीबाहरा : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'विशेष जनसंपर्क महा अभियान' के तहत आज बसना विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम गढ़फुलझर मंडल के ग्राम बरोली में आयोजित की गयी. 
कार्यक्रम में लाभार्थी सम्मेलन सभा को जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, बेटी बचाओ प्रकल्प प्रदेश सदस्य डॉ एन.के.अग्रवाल,पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल, पूर्व प्रत्याशी सरायपाली विधानसभा श्याम तांडी ने सम्बोधित किया एवं केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक द्वय सरायपाली त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, श्याम तांडी, डॉ. एन. के.अग्रवाल, सतपाल सिंह छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे, जिलाउपाध्यक्ष द्वय जितेन्द्र त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गण माधव साव, अनिल अग्रवाल, कृष्ण कुमार साहू, सुफल साव, मंत्री प्रधान, झनकराम चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, विजय प्रधान, ग्राम बरोली सरपंच मालती कमलेश साव सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण, सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।