महासमुंद : बाइक को ठोकर मारकर पेड़ से टकराकर पलटी ट्रक, दबकर 1 की मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंण्डा के पास एक ट्रक बाइक को ठोकर मारकर पेड़ से टकराकर पलट गयी. हादसे में ट्रक सवार की दबकर मौत हो गयी.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विक्रांत निषाद 7 जून को अपने मित्र मनीराम यादव के साथ मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक CG06 K 1742 से ग्राम बरबसपुर से नदी मोड होते हुये महासमुन्द कपडा लेने के लिये आ रहे थे. ग्राम बेलसोंण्डा तालाब NH-353 रोड़ के पास पहुंचे थे तभी शाम करीब 4 बजे महासमुन्द की ओर से आ रही ट्रक टेंकर क्रमांक TN 31 BH 5253 का चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते आकर विक्रांत के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट करते हुये ट्रक रोड किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया.
एक्सीडेन्ट से विक्रांत और मनीराम मोटर सायकल से गिर गये. उन्हें चोटे आयी है. एक्सीडेन्ट से मोटर सायकल का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर भीड ईक्ठा हो गया था. डायल 112 वाहन के आने के बाद विक्रांत एवं मनीराम यादव को जिला अस्पताल महासमुन्द में उपचार हेतु भर्ती किया गया था. विक्रांत को बाद में पता चला की ट्रक पलटने से ड्रायवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ट्रक में दबा था, जिसका मौत हो गई. उपचार के बाद विक्रांत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक टेंकर क्रमांक TN 31 BH 5253 के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.