बागबाहरा : मेन रोड़ पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते धमका... - CG Sandesh

बागबाहरा : मेन रोड़ पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते धमकाते आरोपी गिरफ्तार

10 जून को बागबाहरा पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि सिटी सिनेमा के पास मेन रोड़ बागबाहरा में आयान कुरैशी नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार(कत्ता) लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है.

सुचना के बाद पुलिस सिटी सिनेमा के पास मेन रोड बागबाहरा पहुंची. सिटी सिनेमा के पास मेन रोड बागबाहरा में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये आयान कुरैशी उर्फ चांद पिता राजेश देवागंन उर्फ रहीम कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं 02 शांति नगर बागबाहरा मिला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी आयान कुरैशी उर्फ चांद के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) जिसकी कुल लम्बाई 13 इंच, फल की लंबाई 9 इंच, फल की चौडाई 2इंच, मुठ की लम्बाई 4 इंच, मुठ की चौडाई 1 इंच कीमती 80 रूपये जप्त किया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें