पाकिस्तान नहीं अब भारत के मुकाबले होंगे इस देश में! एशिया कप... - CG Sandesh

पाकिस्तान नहीं अब भारत के मुकाबले होंगे इस देश में! एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

 भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर चल रही खींचतान शायद आज या कल में समाप्त हो सकती है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है, बताया जा रहा है की इस प्रस्ताव में भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए जाने की बात हुई है और बाकी मुकाबले पाकिस्तान में ही होंगे।

ऐसे में खबरें है की एसीसी एशिया कप को लेकर आधिकारिक ऐलान 13 जून को कर सकती है। जिसके बाद पाकिस्तान का भारत में वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा और जल्द ही वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो एसीसी की और से जानकारी सामने आई है भारत और पाकिस्तान मैच के अलावा सुपर फोर के मुकाबले श्रीलंका के गाले मैदान पर खेले जा सकते हैं। आपको बता दे की एशिया कप सितंबर में हो सकता है और उसके बाद अक्टूबर में र्व्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें