वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा इस ... - CG Sandesh

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा इस तारीख को! फैंस का इंतजार खत्म

 वनडे विश्व कप की मेजबानी इस बार भारत करने जा रहा है और इस बार विश्वकप के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विश्व का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। ये दोनों ही मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इसके साथ ही इस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाना है। खबरों की माने तो भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस दौरान मैदानद में कॉफी तादाद में फैंस पहुंच सकते है। खबरों की माने तो बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का शेड्यूल आईसीसी के साथ साझा किया है।

खबरे तो यह भी है की सेमीफाइनल के वेन्यू अब तक तय नहीं किए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है की इस सप्ताह के अंत तक बीसीसीआई की और से विश्व कप का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें