एसएससी निकालने वाली है कई पदों पर बम्पर भर्ती - CG Sandesh

एसएससी निकालने वाली है कई पदों पर बम्पर भर्ती

एसएससी जल्द ही कई बड़ी भर्तियां लाने वाली हैं. यह भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी. इन भर्ती परीक्षाओं के लिए एसएसएसी की ओर से एग्जाम कैलेंडर जारी किया जा चुका है. खास बात यह है कि इन भर्ती परीक्षाओं के लिए 10वीं, 12वीं पास स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं.

हर साल आयोजित होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं. बता दें कि जब साल 2023 के लगभग 6 महीने बीत चुके हैं ऐसे में बचे हुए 6 महीने में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए. इन भर्ती परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं.

इन भर्ती परीक्षाओं का होगा आयोजन
एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा – 2023 का आयोजन आगामी सितंबर महीनों में किया जाएगा. इसका नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया जाएगा. इस भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, (सब-इंस्पेक्टर) – इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 1 महीने का समय होगा. परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें