सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली ढ... - CG Sandesh

सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

बस्तर में एक बार नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाया है। सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुआ है। कई घंटे चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंददराज पी ने बताया कि सर्चिंग पर निकली डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाई की है।

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा और कालपर की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

इस दौरान आज सुबह लगभग 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई। इस दौरान एक महिला माओवादी की शव सहित 1 नग 303 बोर रायफल बरामद किया गया। मुठभेड़ स्थल के पास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। हालांकि जवानों को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि इसी महीने बस्तर के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर-सुकमा बार्डर पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी।नक्सलियों के साथ एसटीएफ और कोबरा बटालियन के बीच मुठभेड़ करीब दो घंटे से ज्यादा से चल रही थी। जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें