महासमुंद : बेरोजगारों के लिए निकाली गयी भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जून 2023 को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्युरिटी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 80 पद हेतु 10वीं पास आवेदकों की भर्ती 12 हजार से 15 हजार के मासिक वेतन पर की जायेगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें