बसना : फिक्स डे शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के 26 मरीजों का किया गया इलाज
बसना : 12 जून को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएमएचओ डॉ पी कुदेशिया एवं डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से फिक्स डे शिविर में 26 मानसिक स्वास्थ्य के मरीजों को देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् बसना में शिविर लगाया गया था। शिविर में मानसिक रोग के मरीजों को चिन्हाकित कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना बीएमओ डॉ जी पी प्रधान एवं बीपीएम ढोलचंद नायक व समस्त स्टॉफ व मितानिन का सहयोग रहा. मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, देव कुमार डडसेना योग मास्टर, गौतम यादव केस रजिस्ट्री असिस्टेंट व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.
अन्य सम्बंधित खबरें