CG : 4 लोगों की मौके पर मौत...हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला - CG Sandesh

CG : 4 लोगों की मौके पर मौत...हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। DBL की हाइवा ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया, जिससे एक ही गांव के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 आज फिर सड़के खून से लाल हो गई. चैतमा चौकी थाना क्षेत्र में रात्रि लगभग 10 बजे नेशनल हाइवे निर्माण में लगी दिलीप बिल्डकॉन के हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया।

दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई

हादसे की सूचना चैतमा चौकी को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें