गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में कोरिया के अनुराग का नाम दर्ज - CG Sandesh

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में कोरिया के अनुराग का नाम दर्ज

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया में रहने वाले अनुराग दुबे का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अनुराग 10 सालों से गोवंश को रेडियम बैंड पहनाकर दुर्घटना से बचाने का काम कर रहे है। इसी वजह से उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। रायपुर के महावीर गौशाला के भवन में सर्टिफिकेट, मेडल, बैच, टीशर्ट पहनाकर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने उन्हें सम्मानित किया

गोल्डन बुक रिकॉर्ड में गोवंश को बचाने वाला

दरअसल अनुराग दुबे पिछले 10 सालों से गोवंश के गले में रेडियम पहनाकर उन्हें सड़क हादसों से बचा रहे हैं। उनके इस काम को देखते हुए रायपुर में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है। रायपुर के महावीर गौशाला के भवन में सर्टिफिकेट, मेडल, बैच, टीशर्ट पहनाकर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने उन्हें सम्मानित किया है। बताया जाता है कि अनुराग जहां रहते हैं, वह उनका घर है। लेकिन वहां उनके परिवार के सदस्यों के साथ कई गाय और बछड़े भी रहते हैं। पिछले दस सालों से उनका घर पूरी तरह गौशाला बन चुका है।

छत्तीसगढ़ हेड ने अनुराग को सम्मानित किया

रायपुर के महावीर गौशाला प्रांगण में 12 जून को गौ सेवकों का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में अनुराग दुबे ने कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व किया। उसी समय गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ हेड ने अनुराग को सम्मानित किया गया। बता दें, यह पहला ऐसा रिकॉर्ड है जिसमें कोई व्यक्ति गोवंश को रेडियम बैंड पहनाकर उनको दुर्घटना से बचाने का काम कर रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें