पिथौरा : युवती का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल, बसना क्षेत्र ... - CG Sandesh

पिथौरा : युवती का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल, बसना क्षेत्र के युवक के खिलाफ FIR दर्ज

पिथौरा : युवती का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के सम्बन्ध में पिथौरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की युवती के भाई ने 12 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी है की बसना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली निवासी परमानंद बारीक ने 10 जून को प्रार्थी की बहन का अश्लील वीडियो और फोटो को बदनाम करने की नियत से इंटरनेट में प्रसारित कर दिया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी परमानंद बारीक के खिलाफ भादवि की धारा 509 ख तथा 67 आई टी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें