CG : मादा भालू की हुई मौत...दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष - CG Sandesh

CG : मादा भालू की हुई मौत...दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष

बालोद। जिले के ग्राम नर्रा से लगे जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है। मादा भालू के शव को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नर और मादा भालू के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में मादा भालू की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने मृत मादा भालू की उम्र लगभग सवा साल बताई है।

जानकारी अनुसार बालोद वन परिक्षेत्र के ग्राम नर्रा के जंगल में एक नर और एक मादा भालू के बीच झगड़ा हुआ। जिससे मादा भालू जो कि सवा साल की थी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना वन अमले को मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मृत मादा भालू को करहीभदर के डिपो लाया गया। जिसके बाद वेटनरी विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें