महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार नाबालिग की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार नाबालिग की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरा के पास ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नाबालिग युवक की मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जून को खैरा निवासी अमन चन्द्राकर पिता राजेन्द्र उम्र 16 साल मोटरसायकल क्र. CG-06 D-6957 से जा रहा था. ग्राम मोंगरा के नेतराम के किराना स्टोर्स के पास पहुंचा था. 

तभी अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अमन की मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें