महासमुंद : डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तैयार करने शिविर 14 जून को... - CG Sandesh

महासमुंद : डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तैयार करने शिविर 14 जून को

महासमुंद : डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तैयार करने हेतु कल बुधवार 14 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कोषालय में शिविर आयोजित है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डी.पी.वर्मा ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी के लिए पत्र जारी किया है।

​जारी पत्र में कहा गया है कि एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अन्तर्गत वेतन एवं अन्य प्रकार के देयको को पेपर फार्म के साथ-साथ डिजिटल फार्म में भी छत्तीसगढ़ महालेखाकार को भी प्रेषित किया जाना है।

इसलिए जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियो को डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस की आवश्यकता होगी। यह बायोमेट्रिक के माध्यम से जारी होगा। सभी आहरण एवं संवितरण को पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की फोटो कापी की आवश्यकता होगी। उन्होने सभी अधिकारियों को संबधित दस्तावेजो के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें