सरायपाली : जूट बोरी में 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लगभग 50 लीटर शराब जप्त किया गया है. 13 जून को थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर सागरपाली से सरायपाली की ओर आ रहा हैं.
सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान बालसी नाला के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया. कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक नीला रंग बिना नंबर हीरो होंडा पैशन प्रो मोटर साइकिल में दो व्यक्ति सागरपाली तरफ़ से आते दिखे जिनको रोककर पूछताछ किया गया.
पुलिस ने शराब परिवहन करते सूरज कुमार सारथी पिता राजकुमार सारथी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली तथा सुदेेश डडसेना पिता भागीरथी डडसेना उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली को पकड़ा. तलाशी लेने पर 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब पाया गया. अवैध शराब परिवहन करते पकड़े जाने पर आरोपियों के सयुक्त कब्जे से 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीयो को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामढ़ी भोई आरक्षक, हिरेंद्र भार्गे, चंद्रमढ़ी यादव व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.