खल्लारी : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

खल्लारी : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस ने अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 11 जून को शाम करीब 5:30 बजे पुलिस ने संतोषी नगर भीमखोज पहुंचकर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी देवलाल ध्रुव पिता कैलाश ध्रुव उम्र 27 साल को पकड़ा. 

आरोपी के कब्जे से 60 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 30 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल जप्त की गयी. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें