सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल एवं दुर्गा वाहिनी के त... - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा साप्ताहिक मिलन-सत्संग कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल सरायपाली के प्रखंड संयोजक मयंक पाणीग्राही ने बताया कि विगत कई मंगलवारों से विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल एवं दुर्गा वाहिनी सरायपाली के तत्वाधान में प्रत्येक मंगलवार को संध्या समय में साप्ताहिक मिलन-सत्संग का कार्यक्रम चलता आ रहा है जिसमें सर्वप्रथम 3 बार ॐ का उच्चारण, मंगलाचरण, श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा, जय घोष, हरे राम संकीर्तन-भजन एवं संगठन के विषय में कुछ चर्चाएं और शान्ति पाठ के साथ साप्ताहिक मिलन-सत्संग कार्यक्रम का समापन किया जाता है । 

विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल एवं दुर्गा वाहिनी नगर के सभी हिंदू भाई-बहनों से यह निवेदन करती है की ज्यादा से ज्यादा संख्या के साथ मंगलवार को संध्या में श्री राम जानकी मंदिर सरायपाली (पुराना मंदिर स्कूल के बाजू वाला) के इस साप्ताहिक मिलन-सत्संग कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें ।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें