Asia Cup 2023 : भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान...श्रीलंका औ... - CG Sandesh

Asia Cup 2023 : भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान...श्रीलंका और पाक में होगा एशिया कप

एशिया कप टूर्नामेंट को लेकर कई महीनों से चल रही उठा पटक अब समाप्त हो गई है। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन यह तय हो गया है की भारत पाकिस्तान का मेजबान नहीं बनेगा। आपको बता दें की एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे।


मीडिया रिपार्ट की माने तो पाकिस्तान में टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैच होंगे। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

हालांकि 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह तय हो गया है की भारत के सभी मुकाबले पाकिस्तान से बाहर श्रीलंका में खेले जाएंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें