बसना : चार लोगों ने घर घुसकर की पति-पत्नी की पिटाई
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में चार लोगों ने मिलकर एक महिला और उसके पति की पिटाई कर दी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम बिटांगीपाली निवासी श्रीमती कृष्णा साव (28) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह बैंक सखी का काम करती है. 14 जून को रात करीब 09:30 बजे अचानक बाहर से आवाज आने पर कृष्णा और उसके पति बाहर निकले और देखे तो उनके गेट के बाहर रत्ना पटेल, मानसिंग पटेल, हेमकुमार पटेल व हेमलाल पटेल खडे थे. गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहे थे.
उन्हें गाली गलौज करने से मना करने पर ताव में आकर घर के गेट का ताला को तोड़ने का प्रयास किये. ताला नहीं टूटने पर घर के गेट के ऊपर से कुद कर घर अन्दर घुसकर चारों गाली गलौज करते हुए कृष्णा और उसके पति और उसकी मां को हाथ से मारपीट किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रीमती रत्ना पटेल, मानसिंग पटेल, हेमकुमार पटेल तथा हेमलाल पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 458-IPC के तहत अपराध कायम किया है.