सिंघोडा : छिपाकर रखे 25 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोडा : छिपाकर रखे 25 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंघोडा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध रूप से छिपाकर रखे 25 लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 15 जून को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि नाला किनारे ग्राम लखनपुर में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखा है.

सुचना के बाद पुलिस मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर पहुंची, जहां हरेराम भोई पिता विपिन भोई उम्र 34 साल निवासी को पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 05-05 लीटर क्षमता वाली 05 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई कुल 25 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 5000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी हरेराम भोई पिता विपिन भोई उम्र 34 साल निवासी लखनपुर को गिरफ्तार किया गया. मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें