इससे इलाके में मची अफरा-तफरी : बदमाशों ने चिल्ड्रन पार्क मे... - CG Sandesh

इससे इलाके में मची अफरा-तफरी : बदमाशों ने चिल्ड्रन पार्क में लगा दी आग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक चिल्ड्रन पार्क में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटे देख राहगीरों ने दमकल वाहन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सीएसईबी की दमकल वाहन ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्री सीएसईबी कॉलोनी में स्थित चिल्ड्रन पार्क में आग लगी थी। इस घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है। इस घटना में पार्क में बने बच्चों के खेलने वाले कई सामान जलकर खाक हो गए हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें