महासमुंद : बिजली बंद होने पर कार्यालय पहुंचकर सहायक यंत्री स... - CG Sandesh

महासमुंद : बिजली बंद होने पर कार्यालय पहुंचकर सहायक यंत्री से की मारपीट

महासमुंद के बिजली ऑफिस में आकर एक व्यक्ति ने गली गलौज करते हुए लाइट क्यों बंद किये हो कहकर सहायक यंत्री से हाथापाई की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महासमुंद के हाऊसिंग बोर्ड मचेवा निवासी सुर्यकांत लांझी बिजली ऑफिस महासमुन्द (शहर) जोन मे सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है. 14 जून को रात्रि ड्यूटी मे था. रात करीब 10:30 से 11  बजे के बीच ईसाई पारा महासमुन्द निवासी राजेश तांडी बिजली ऑफिस परिसर में आकर गाली गलौज करते हुए हमारे मोहल्ले का लाईन बंद है क्यो चालू नही कर रहे हो कहते हुये हाथ मुक्का से हाथा पाई किया एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्तपन्न किया. हाथा पाई से सुर्यकांत को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश तांडी के खिलाफ 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें