CG : IED फटने से दो जवान घायल ...वॉर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा ... - CG Sandesh

CG : IED फटने से दो जवान घायल ...वॉर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा

कांकेर। जिले के जंगलवार कॉलेज कांकेर ( kanker)में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में पत्थर के टुकड़े लगने से दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में इलाज के लिए लाया गया है


कांकेर में बस्तर फाइटर्स के जवान अपनी 45 दिन की अंतिम ट्रेनिंग में थे. इस दौरान उन्हें शुक्रवार को जंगल में लड़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही थी. जवानों के ऊपर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही थी. वहीं उनके नजदीक आईईडी भी ब्लास्ट हो रहे थे. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट से उड़े पत्थर के टुकड़े जवान शंकर लाल और ललित कुमार के कमर और पैर में जा लगे. जिसके चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद घायल जवानों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. दोनों जवान बस्तरिया बटालियन के ट्रेनी जवान हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें