बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न
शासन के आदेसानुसार महासमुंद जिले के बसना विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में इस सत्र का प्रथम बैठक रखा गया। जिसमें शासन के एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा ने बच्चो की उपस्थिति, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, शाला प्रवेश उत्सव, पुस्तक एवं गणवेश वितरण, शाला परिसर की साफ-सफाई आदि विषयों पर समिती के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। इस बैठक में प्रवीर कुमार बेहेरा, दिनेश कुमार डडसेना,चमेली सागर, नवीना पटेल, प्रेमलता चौहान, नरेंद्र यादव, पन्नालाल साव उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरें