बलौदा :.घर घुसकर की मारपीट, सामान तोड़फोड़कर पहुँचाया नुकसान, लगभग 30 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में मीटींग के दौरान हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर घुसकर मारपीट की और सामान को तोड़फोड़कर कर नुकसान पहुँचाया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. घटना 14 जून की रात करीब 9 बजे की है.
थाने में 20 लोगों के खिलाफ नामजद तथा अन्य करीब 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जगन्नाथ मंदिर में ताला लगा हुआ था. रथयात्रा कीर्तन होना था. इसी संबंध् में गांव में मीटींग हो रहा था. इसी बीच प्रार्थी और गांव वालों के बीच बहस हो गया था फिर प्रार्थी मीटींग से घर चला गया था.
गांव वाले एकराय होकर लाठी डंडा एवं लोहे का रॉड लेकर प्रार्थी के घर घुसकर प्रार्थी एवं उसके परिवार वालों को मारपीट कर चोंट पुहंचाये एवं घर में रखे मोटरसायकल, आर्टीका कार, फ्रिज, आलमारी, बोर स्टाटर, दरवाजा एवं दुकान के फैंसी सामान को तोड़फोड़ कर नुकशान पुहंचाये तथा जान से मारने की धमकी दिये.
प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 427, 457, 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.