महासमुंद : कार को ठोकर मारते हुए पलटी टाटा मैजिक
महासमुंद के वार्ड नं 16 रायपुर रोड कलाबाई स्कूल के पास घर के सामने खड़ी कार को टाटा मैजिक ठोकर मारते हुए पलट गयी. सविता त्रिपाठी ने इसकी शिकायत थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, उप संचालक पशु चिक्तिसा सेंवाये में सहायक वर्ग 1 के पद पर पदस्थ सविता त्रिपाठी की होण्डई एक्सेन्ट क्रमांक CG06 GQ 8704 रोजाना की तरह घर के सामने खडी थी.
16 जून को रात करीब 02:30 बजे जोर से टक्कर मारने की आवाज को सुनकर सविता घर से बाहर आकर देखी तो उनके कार को तिवारी बिल्डींग की ओर से आ रही टाटा मैजिक क्रमांक CG04LF 1610 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे उनकी कार बिजली खंम्भा से टकरा गया तथा टाटा मैजिक क्रमांक CG04LF 1610 कुछ दुरी पर पलट गया था. इस हादसे में कार का डिक्की, पिछला टायर तथा दांयी ओर बाडी तथा सामने बोनट, रेडियेटर एवं एसी क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने टाटा मैजिक क्रमांक CG04LF 1610 के चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.