जगदलपुर से पुरी के लिए इस तारीख से चलने वाली है स्पेशल ट्रेन - CG Sandesh

जगदलपुर से पुरी के लिए इस तारीख से चलने वाली है स्पेशल ट्रेन

जगदलपुर। इस तारीख से जगदलपुर से पुरी के लिए चलने वाली है स्पेशल ट्रेनरथ यात्रा में शामिल होने पुरी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जगदलपुर से पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। यह ट्रेन 19 जून से शुरू होने वाली है। रेलवे ने रथ यात्रा को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है। ताकी रथ यात्रा करने वालों को किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

 


जानकरी के लिए बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन जगदलपुर से निकलेगी और इसके लिए पुरी तक 26 स्टॉपेज तय किए गए हैं। वहीं यह ट्रेन 20 जून को वापस जगदलपुर लौटकर आ जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच बनाए गए है। इस बात की जानकरी रेलवे की तरफ से दी गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें