महासमुंद : रोड क्रॉस करते बुजुर्ग को बाइक ने मारी ठोकर
महासमुंद के नेहरू चौके के आगेगणेश मार्केट के सामने रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को एक बाइक सवार ठोकर मारकर फरार हो गया. बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 14 जून को स्टेशन रोड गुरूद्वारा के पीछे महासमुन्द निवासी अमरपाल सिंग गुरूदत्ता और उनके पिता नरेन्द्र सिंग गुरूदत्ता अपने कपड़े का व्यवसाय करने के लिये गणेश मार्केट के सामने थे.
सुबह करीब 10 बजे नरेन्द्र सिंग गुरूदत्ता चप्पल लेने के लिये गणेश मार्केट गये थे. वहाँ से रोड क्रॉस कर आ रहे थे तभी बागबाहरा रोड की तरफ से आ रही अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नरेन्द्र सिंग गुरूदत्ता को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे नरेन्द्र वही रोड़ पर गिर गया.
एक्सीडेन्ट के बाद उक्त अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपने वाहन को लेकर बागबाहरा रोड की तरफ भाग गया. नरेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.