महासमुंद : सोमवार को ब्लॉक स्तरीय जनचौपाल का होगा आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : सोमवार को ब्लॉक स्तरीय जनचौपाल का होगा आयोजन

अनुविभागीय अधिकारी सुनेंगे आम लोगों की समस्या

महासमुन्द : कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार महासमुन्द अनुविभाग में 19 जून,सोमवार को दोपहर 12 बजे से तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। महासमुन्द के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने जनचौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जनचौपाल में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी, पीएचई,आरईएस, सीएमओ, उद्यानिकी, खाद्य पशुपालन, विद्युत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

साथ ही सभी कोटवारों को अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी करने कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इसका लाभ उठा सके। उन्होंने ग्रामीणों एवं लोगों से अपील किया है कि अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय जन चौपाल में अपनी समस्या एवं शिकायत लेकर आ सकते हैं । जिनका निराकरण शीघ्रता पूर्वक किया जाएगा। इसके अलावा सभी ब्लाक में भी जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें