नाबालिग का अपहरण कर किया रेप... आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

नाबालिग का अपहरण कर किया रेप... आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बीते 6 अप्रैल को स्कूल जाते समय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने एवं उसका अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने के मामले में पुलिस की टीम ने आज आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजदेव ठाकुर है और वह घाघरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

आरोपी ने 6 अप्रैल 2023 को बसंतपुर थाना क्षेत्र में जब पीड़िता स्कूल जा रही थी तो जंगल के किनारे घात लगाकर बैठा हुआ था और जैसे ही पीड़िता वहां पास पहुंची आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ ना सिर्फ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया,

बल्कि उसके कई अश्लील फोटो भी खींच लिए। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ दिन बाद उसके अश्लील फोटो को वायरल कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता बेहद ही आहत थी। उसके और परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को लगभग 2 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें